7 जनवरी 2017

प्रवासी भारतीय 30 जून तक पुराने 500 और 1000 के नोट बदल सकेंगे

प्रवासी भारतीय 30 जून तक 500 और 1000 के पुराने नोटों को रिज़र्वे बैंक की शाखाओं में बदल सकेंगे। यह घोषणा बेंगलुरू में आयोजित तीन दिवसिए प्रवासी भारतीय सम्मलेन के अवसर पर की गई है। इसमें प्रत्येक प्रवासी भारतीय अधिकतम 25000 हज़ार रूपये की पुराने नोट बदल सकता है। इस सम्मलेन  में करीब  चार हजार  प्रवासी भारतीय शामिल हो रहे हैं। मुख्य अतिथि के रूप में  पुर्तगाल के प्रधानमंत्री डॉ. एंटीनियो कोस्टा भारत आये हुए है। इस अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रवासी भारतियों से  सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया समेत अन्य योजनाओं को  समर्थन देने के लिए कहा।