श्रीनगर:पाकिस्तान में हाई प्रोफाइल के बेटे के अपहरण की घटना का पटाक्षेप उस समय हो गया,जब अमेरिका और अफगानिस्तान की सेनाओं द्वारा एक संयुक्त अभियान के तहत पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के अपहृत पुत्र को अफगानिस्तान में को खोज निकाला । तीन साल पूर्व संदिग्ध तालिबान आतंकियों द्वारा उसका अपहरण किया था।पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गिलानी के पुत्र अली हैदर गिलानी को अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में ढूंढ निकाला गया। अली अब कुछ ही समय बाद पाकिस्तान पहुंच जायेगा।
