![]() |
| स्व जगेन्द्र सिंह |
पत्रकार जगेन्द्र सिंह के पुत्र राहुल सिंह ने बताया कि उनके पिता कथित रूप से जलाकर हत्या किए जाने की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मांग से बचने के लिए समाजवादी पार्टी के कुछ मंत्री उन्हें विभिन् प्रकार के प्रलोभन दे रहे हैं। जिसमें उनके परिवार को नौकरी एवं पैसे का प्रलोभन शामिल है।
राहुल ने कहा कि समाज़वादी पार्टी के मंत्री 'मेरे पिता की मौत के बदले में कोई भी कीमत देने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। मुझे ऐसा लग रहा है कि मानो कोई बोली लगाई जा रही हो। एक मंत्री 10 लाख रुपए...
