जेट एयरवेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जेट एयरवेज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 अगस्त 2015

आक्सीजन मास्क बाहर आने से जेट एयरवेज की चेन्नई - दिल्ली फ्लाइट वापस लौटी


 जेट एयरवेज की चेन्नई से दिल्ली फ्लाइट  को  वापस लौटना पड़ा क्योंकि  रास्ते में विमान के भीतर यात्रियों की दो पंक्तियों में अचानक आक्सीजन मास्क बाहर आ गए. इस फ्लाइट  में 165 यात्री और  सात स्टाफ के लोग  थे।बताया जाता है कि इस घटना की जांच शुरू हो गई  है। सूत्रों ने बताया  कि विमान चेन्नई हवाई अड्डे पर पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे वापस उतरने से पहले करीब 20 मिनट तक उड़ा।

23 अप्रैल 2015

दिल्ली से मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, लखनऊ आदि के लिए जेट एयरवेज की नई उड़ानें

भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन जेट एयरवेज  31 अतिरिक्त उड़ानों की शुरूआत के साथ अपने घरेलू सेवा नेटवर्क को मजबूत करने जा रही  है।
एयरलाइन की 23 इनबाउंड और आउटबाउंड उड़ाने   राजधानी नई दिल्ली से   मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, गुवाहाटी, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, जयपुर तथा पुणे के लिए होंगी।  इन उड़ानों में  दिल्ली से देर रात प्रस्थान भी  शामिल हैं। एयरलाइन ने  व्यापार और पर्यटन यात्रियों की संख्या  बढ़ने के  कारण  बढ़ रही मांग पर विचार कर  पुणे, गोवा और इम्फाल के लिए फ्लाइट्स..