उप मुख्‍य मंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
उप मुख्‍य मंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

30 मई 2018

पत्रकार व्‍यवसायिकता से प्रभावित न हों : डा दिनेश शर्मा

-- हिन्‍दी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में उप मुख्‍यमंत्री के समक्ष रखी गयी कई मांगे
उप मुख्‍यमंत्री डा दिनेश शर्मा को भारतीय राष्‍ट्रीय पत्रकार महासंघ के
जिलाध्‍यक्ष अनूप जंदल ने एक मांग पत्र भी दिया।

आगरा: प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने आह्वहान किया है कि पत्रकार व्‍यवसायिकता से अपने को प्रभावित नहीं होने दे और वही लिखे जो कि समाज के लिये सकारात्‍मक हो। वे संजय प्‍लेस स्‍थित पी एल पैलेस होटल में  भारतीय राष्‍ट्रीय पत्रकार महासंघ के  तत्वाधान  में आयोजित 192 वें  हिन्‍दी पत्रकारित दिवस कार्यक्रम को सम्‍बोधित कर रहे थे। । उन्‍होंने कहा कि 30मई का पत्रिकारिता के क्षेत्र में खास महत्‍व है, इसी दिन 1826 में पहले हिन्दी समाचार पत्र ' उतण्ड मार्तण्ड ' का कलकत्‍ता से प्रकाशन हुआ था।  प्रख्‍यात साहित्‍यकार भारतेन्दु हरीश्चन्द्र  सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक तमाम परिवर्तनों का उल्लेख