ई-रिक्‍शा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ई-रिक्‍शा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

24 अप्रैल 2016

ताज सिटी में ई-रिक्‍शा हटाने का फैसला ना नैतिक और ना ही जनता के हित में

(नरेंद्र मोदी ने ई रिक्शों को दिखाई थी झंडी)
आगरा। ताज सिटी की ध्वस्त  सिटी बस सेवा  के कारण  अपने निजी वाहन का  इस्‍तेमाल करना स्थानीय  जनता की मजबूरी बन गई  है। अब ई-रिक्‍शा को चलने से रोकने  के करण आने वाले दिन  आम जनता के लिये और भी कष्टकारी  होंगे। इनपर तकनीकि आधार पर  दोष निकालकर रोक लगायी गयी है।यही नहीं एफ आई आर जैसे घटिया सरकारी तरीके का  उपयोग किया जाने वाले  इसअदेश से प्रकट तौर पर तो लगता है कि सरकारी कार्यालयों का दुरोपयोग  कारोबारी  प्रतिद्वन्‍दियों  को बाजार से बाहर करने के लिये व्यवस्था  पर हावी कुछ तत्व  कर रहे हैं।
ई-रिक्‍शा उस समय सडक से हटाया गया है जबकि वह प्रदूष्‍ण्‍ रहित यातायात में महत्‍वपूर्ण योगदान देने लगा है। आगरा में सडकों की दुर्घटनाओं का अगर विश्‍लेषण करें तो कुल दुर्घटनाओं का पांच  प्रतिशत भी ई- रिक्शाओं  के खाते में नहीं है।...