अफगानिस्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अफगानिस्तान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

4 जनवरी 2016

अफगानिस्तान में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हथियारबंद लोगों का हमला

अफ़गानिस्तान के  उत्तरी शहर मज़ार ए शरीफ़ में कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा  भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला किये जाने का समाचार है। हमलावर दूतावास में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। हताहत हुए लोगों के बारे पता किया जा रहा  है. इसकी जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंक्वंदि संगठन  ने  नहीं ली है.

22 जून 2015

अफगानिस्तान की संसद पर तालिबान ने किया हमला ,संसद के निचले सदन को उड़ा दिया

संसद पर हमला  
अफगानिस्तान की संसद के परिसर में सोमवार को आतंकियों ने बम धमाके किये । बताया जाता है कि 9 बम धमाकों की आवाज सुनाई दी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बम धमाके में कई लोगों के घायल हुए। आतंकियों ने संसद के निचले सदन को उड़ा दिया है। इस हमले की  तालिबान ने जिम्मेदारी ली है।  इमारत के बाहर गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनी गई हैं।संसद भवन को पूरी तरह खाली करा लिया गया है। अफ़ग़ानिस्तान के नामांकित रक्षा मंत्री मसूम स्तानेकज़ई को आज संसद जाना था, उनके नाम पर संसद में वोटिंग होनी थी।