अतिक्रमण हटाओ अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अतिक्रमण हटाओ अभियान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 जुलाई 2015

सोलर पार्क विकसित करने के लिए उद्यमी आगे आयें

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखने के लिए उद्यमी संघों ने की प्रशंसा


आगरा।   जिलाधिकारी पंकज कुमार ने  कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय  उद्योग बन्धु की बैठक करते हुए कहा कि उद्यमी सोलर पार्क विकसित करने के लिए अभी से भविष्य के लिए प्लानिंग करें जिससे बाद में अनावश्यक परेशानी उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि टीटीजेड क्षेत्र में जनरेटरों का संचालन प्रतिबंधित है। यदि किसी के द्वारा प्रयोग किया जा रहा है तो यह नियमों के विरूद्ध है। 
    औद्योगिक क्षेत्र सिकन्दरा साइट सी में हटाए गये अतिक्रमण तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखने के लिए उद्यमियों ने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य को निरंतर जारी रखा जाये। बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय वाले रोड को ठीक कराए जाने के संबंध में उद्यमी भरत सिंह ने मांग की थी जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इस रोड के बन जाने से आम जनता तथा छात्राओं को आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। अमरपुरा से बोदला नाला व फैक्ट्रियों की दीवार के बीच मलवा भरे जाने के निर्देश नगर निगम के अभियंता को दिये...