26 अप्रैल 2022

यमुना नदी की डीसिल्‍टिंग होगी, रबड डैम बनाये जाने को भी क्‍लीयरैंस

 --टी टी जैड की मिनिस्‍ट्री स्‍तर बैठक में लिये निर्णयों पर आयुक्‍त को जताया आभार

ताजमहल के पास होती रही है ,डी सिल्‍टिंग,डोनाल्‍ड ट्रंप  के
 ताज भ्रमण के समय भी करवायी गयी थी सिल्‍ट सफाई।

आगरा: आगरा में यमुना नदी में रबड़ चेक डैम बनने का रास्ता साफ हो गया है, नेशनल चैंबर आफ इंडस्‍ट्रीज ऐंड कामर्स यू पी आगरा ने इसे एक बडी उपलब्‍ध बता आगरा के मंडलयुक्‍त के प्रति आभार जताया है।  चेंबर के  अध्यक्ष शलभ शर्मा ने कहा है  कि मंडलायुक्‍त की अध्‍श्‍क्षता में 22मार्च को हुई बैठक में यह जानकारी दी गयी थी। दरअसल 9 मार्च 2022 को पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव महोदया श्रीमती लीना नंदन जी की अध्यक्षता में एक बैठक टीटीजेड के संबंध में दिल्ली में आयोजित की गई थी जिसमें टीटीजेड के सम्बन्ध में आगरा के हित में कुछ अहम् निर्णय लिए गए थे। इन्‍हीं में यमुना नदी पर रबर डैम बनाये जाने का प्रस्‍ताव भी था।   

चेंबर अध्यक्ष के अनुसार यमुना नदी के संबध में एक अन्‍य निर्णय में नदी की  'डी सिल्‍टिंग ' करवाये जाने को भी पर्यावरण मंत्रालय ने अनुमति

दे दी है। कुछ शर्तों के साथ दी गयी अनुमति के क्रियान्‍वयन से नदी की स्‍थिति में भारी सुधार संभव होगा। उल्‍लेखनीय है कि चेंबर द्वारा कई वर्षों से उद्योग व व्यपार के साथ साथ, यमुना नदी में डिसिल्टिंग नालों को टैप करने तथा बैराज निर्माण के संबंध में केंद्र व राज्य स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे लेकिन टीटीजेड की शर्तें आड़े आ रही थी।  

श्री शलभ शर्मा ने कहा है कि आगरा में यमुना नदी में नगला पेमा पर रबड़ चेक डैम बनने से अब आगरावासियों को एक बहुत बड़ी उम्मीद जगी है।  यमुना नदी में लगातार पर्याप्त रूप से जल भराव रहेगा जिससे पर्यावरणीय व व्यावसयिक लाभ मिल सकेंगे जैसे भूगर्भ जलस्तर  का ऊपर उठना, नदी के जल की गुणवत्ता में सुधार, ताजमहल की आयु का बढ़ना व पर्यटन की संभावनाओं का विस्तार आदि।   चैम्बर द्वारा प्रयासों से अब आगरा के रुके हुए अन्य कार्य भी अब शीघ्र पूर्ण हो सकेंगे।  

 यमुना नदी में रबर चेक डैम बनाने के लिए मंडलायुक्त के द्वारा किये सहयोग के लिए अध्यक्ष शलभ शर्मा, उपाध्यक्ष मयंक मित्तल, उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, कोषध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष  सीता राम अग्रवाल, अमर मित्तल, अनिल वर्मा सदस्यों में मनोज बंसल, राकेश चौहान, सचिन सारस्वत, दिनेश कुमार जैन, विवेक जैन, नितेश अग्रवाल, मीडिया प्रकोष्ठ के चेयरमैन संदीप अरोरा  आदि ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है।