5 सितंबर 2021

दीपिका मित्‍तल बनीं भाजपा ब्रजक्षेत्र नीति विषयक शोध विभाग की संयोजक

आगरा: भाजपा ब्रज क्षेत्र ने अपने विभागों के संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की। 

जिसमे नीति विषयक शोध विभाग में सीए दीपिका मित्तल को ब्रज क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है।  शहर की जानी मानी समाजसेविका एवं आई सी ए  आई आगरा शाखा की सचिव दीपिका जी के संयोजक बनने पर शहर के चार्ट्रेड एकाउंटेंट्स ने हर्ष व्यक्त किया है।

सुश्री मित्‍तल महानगर के सक्रिय वित्‍तीय विश्‍लेषकों  में मुख्‍य मानी जाती हैं। केन्‍द्र व राज्‍य सरकारों के बजट सत्रों के दौरान होने वाली घोषणाओं पर अक्‍सर वह सटीक टिप्‍पणियां करती  हैं।वित्‍तीय नीतियों से संबधित कई मुददो पर जन-भ्रांतियां सुलझाने को आगे आती रही हैं।