4 सितंबर 2021

एक शर्त पर नरेश अग्रवाल को फिर शामिल करने को तैयार अखिलेश यादव

 

( नरेश अग्रवाल )
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी नरेश अग्रवाल को पार्टी में फिर से शामिल करने को तैयार है। हालाँकि, उन्होंने यह कहते हुए एक शर्त रखी कि नरेश अग्रवाल को एक सार्वजनिक बयान देना होगा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपमानित किया जा रहा था ।

2002  विधान सभा के  चुनावों  में  वह सपा से  लिए चुने गए। फिर 2012 में उन्हें  पार्टी द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किया गया था।  2018 में राज्यसभा के लिए सपा द्वारा  टिकट न देने  पर  उन्होंने पार्टी  छोड़ दी और अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बतादें  उनके बेटे नितिन अग्रवाल को भी  2017 में सपा  के विधायक के रूप में चुना गया था, बाद में 2018 में उन्होंने सपा  द्वारा राज्यसभा के नामांकन से इनकार किए जाने पर सपा छोड़ दी और  भाजपा में शामिल हो गए।