29 अगस्त 2021

सिविल सोसायटी का स्वास्थ्य कैंप,चैकअप के बाद दबाऐं भी दी गयीं

-मेरी आवाज सुनो अभियान का जनस्वास्थ्य को समर्पित प्रकल्‍प

सिविल सोसायटी के हैल्‍थ कैंप में डाक्‍टरो ने किया स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण।
आगरा: सिविल सोसायटी आफ आगरा के द्वारा आयोजित हैल्थ कैंप में दो सौ से ज्‍यादा  मरीजों की  जांच करने के बाद उन्हें उपयुक्‍त  चिकित्सकीय परामर्ष दिये गये। 

मरीजों में से अधिकांश को जरूरी दबायें भी उपलब्ध  करवायी गयीं,  जिन्हें सेवा भावियों के द्वारा   सहयोगार्थ उपलब्ध करवाया   गया था।

  घटिया आजम खां -फुल्लटी मार्ग पर स्थित हरियाली वाटिका में रविवार को आयोजित इस मेडिकल कैंप में डॉ.अंशुमन रॉय- नाक, कान और गला विशेषज्ञ, डॉ शुभांजलि सेन

गायनोकोलोगिस्ट, डॉ शिवांग शर्मा. फिजिशियन, डॉ. कौस्तुभ साने नेत्र चिकित्षक, डॉ प्रदीप सिंह दन्त रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं,  साथ में भार्गव ऑप्टिकलस चश्मा बनवाने और नंबर टेस्ट के लिए और रिलाएबल डायग्नोस्टिक सेंटर खून की जांच के कार्य में  सहयोग किया। यह कैंप हरियाली वाटिका में लगाया गया । कैंप में उपचार करवाने आने वालों में ज्यादातर मामले नेत्र , नाक, कान और गले की बीमारियों से सम्बन्धित थे।

सिविल सोसायटी के अध्यक्ष डा शिरोमणी सिह ने बताया कि सिविल सोसायटी ऑफ़ आगरा अपने जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के तहत स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन शुरू कर रही है,यह पहला कैंप था ,आगे भी इस क्रम को जारी रखने का प्रयास होगा ।उन्होंने कहा कि सोसायटी ने सोशल मीडिया पर आगरा की जनता की आवाज को मुखर करने के लिये एक गैर राजनीतिक अभियान ' मेरी आवाज सुनो '  शुरू किया हुआ है।  इसके माध्यम से सरकार,नगर निगम के समस्त जनता के द्वारा की जाने वाली अपेक्षाओं को मुखरित किया जा रहा है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को इन आधारभूत मसलों को सुलझाने और समझने का अहसास करवाये जाने की कोशिश है

सोसायटी के जरनल सैकेट्री अनिल शर्मा ने कहा कि आम जनता में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ' स्वास्थ्य एवं बीमारियों'  के उपचार को लेकर ज्यादा गंभीरता बढी है।सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तो कुछ भी नहीं कहना,किन्तु निजी क्षेत्र के अस्पताल, क्लीनिकों,में उपचार करवाना अब बहुत ज्यादा महंगा हो गया है। दाम चुकाने की क्षमता वाले या फिर चिकित्सकों की उदारता से ही अब इन प्रतिष्ठानों में उपचार संभव है। बेशक इसे लेकर उनकी अपनी जायज मजबूरियां भी है। फिलहाल आम जनता स्तरीय उपचार सेवाओं से दूर है। इसी को पूरा करने में सीमित योगदान के रूप में स्वास्थ्य कैम्पों के  आयोजन की यह श्रंखला शुरू की गयी है।उन्होंने कहा कि इन कैंपों के फीडबैक के माध्यम से प्रशासन को नागरिकों की जरूरत के बारे में भी अधिक सटीक जानकारियां मिलेंगी।  जिनका उपयोग वह अपनी स्वास्थ्य  सेवाओं में सुधार या बदलाव में कर सकते हैं।

डॉ शुभांजलि सेन ने जांचा  महिलाओं का स्‍वास्‍थ्‍य।

श्री शर्मा ने कहा कैंप के बारे में प्रशासन को भी औपचारिक रूप से जानकारी दे दी गयी थी। साथ ही सी एम ओ सहित स्वास्थ्य प्रशासन के स्टाफ को भी आमंत्रित किया था। सोसायटी  हमेशा नागरिक प्रयासों में सहयोग की अपेक्षा करती हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी का कैंप  फिलहाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये ही की गयी पहल है हालांकि अगर अन्य कोई भी हैल्थ कैंप में आता है ,उसे लौटाया नहीं जायेगा।

सोसायटी की ओर से प्रयासों में सहयोगी डाकटरों और दबाओं के प्रायोजकों सहित अन्य उत्साहवर्धन करने वालों का आभार जताया गया।

सोसायटी के जरनल सैकेट्री अनिल शर्मा ने कहा कि आम जनता में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद ' स्वास्थ्य एवं बीमारियों'  के उपचार को लेकर ज्यादा गंभीरता बढी है।सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तो कुछ भी नहीं कहना,किन्तु निजी क्षेत्र के अस्पताल, क्लीनिकों,में उपचार करवाना अब बहुत ज्यादा महंगा हो गया है। दाम चुकाने की क्षमता वाले या फिर चिकित्सकों की उदारता से ही अब इन प्रतिष्ठानों में उपचार संभव है। बेशक इसे लेकर उनकी अपनी जायज मजबूरियां भी है। फिलहाल आम जनता स्तरीय उपचार सेवाओं से दूर है। इसी को पूरा करने में सीमित योगदान के रूप में स्वास्थ्य कैम्पों के  आयोजन की यह श्रंखला शुरू की गयी है।

 उन्होंने कहा कि इन कैंपों के फीडबैक के माध्यम से प्रशासन को नागरिकों की जरूरत के बारे में भी अधिक सटीक जानकारियां मिलेंगी।  जिनका उपयोग वह अपनी स्वास्थ्य  सेवाओं में सुधार या बदलाव में कर सकते हैं।

श्री शर्मा ने कहा कैंप के बारे में प्रशासन को भी औपचारिक रूप से जानकारी दे दी गयी थी। साथ ही सी एम ओ सहित स्वास्थ्य प्रशासन के स्टाफ को भी आमंत्रित किया था। सोसायटी  हमेशा नागरिक प्रयासों में सहयोग की अपेक्षा करती हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी का कैंप  फिलहाल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये ही की गयी पहल है हालांकि अगर अन्य कोई भी हैल्थ कैंप में आता है ,उसे लौटाया नहीं जायेगा।

सोसायटी की ओर से प्रयासों में सहयोगी डाकटरों और दबाओं के प्रायोजकों सहित अन्य उत्साहवर्धन करने वालों का आभार जताया गया।