5 जून 2020

अब समय है ' टाइम फॉर नेचर का ' शहरों के बीच वन रोपण

                 शहरों के बीच बनेंगे शहरी वन 

( भारत के शहरी जंगल में छोटे वन रोपण करने वाला व्यक्ति )
नई दिल्ली - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर परसरकार ने  वन विभाग, नगर निकायों, गैर सरकारी संगठनों, कॉर्पोरेट्स और स्‍थानीय नागरिकों के बीच भागीदारी और सहयोग पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करते हुए अगले पांच वर्षों में देश भर में 200 शहरी वन विकसित करने के लिए नगर वन योजना के कार्यान्वयन की घोषणा की।विश्व पर्यावरण दिवस  हर साल 5 जून को मनाया जाता है।पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम  द्वारा घोषित थीम पर ध्यान केंद्रित करते हुए डब्‍ल्‍यूईडी मनाता है और कई कार्यक्रम आयोजित करता है। इस वर्ष का विषय 'जैव विविधता' है। कोविड-19 महामारी के कारण जारी हालात के मद्देनजर मंत्रालय ने इस वर्ष के थीम नगर वन (शहरी वन) पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन वर्चुअल रूप से किया।


शहरी वनों पर सर्वोत्तम प्रथाओं पर एक विवरणिका का विमोचन और नगर वन योजना की घोषणा करते हुएकेंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये वन शहरों के फेफड़ों के रूप में काम करेंगे और मुख्य रूप से शहर की वन भूमि पर या स्थानीय शहरी निकायों द्वारा प्रस्तावित किसी अन्य खाली जगह पर होंगे। इस वर्ष के थीम अर्थात जैव विविधता पर विशेष ध्यान देने के साथ "टाइम फॉर नेचर" पर जोर देते हुए जावड़ेकर ने कहा, "प्रधान नियम यह है कि यदि हम प्रकृति की रक्षा करते हैं, तो प्रकृति हमारी रक्षा करती है"।