4 जून 2020

योगी आदित्यनाथ बने थे सबसे कम उम्र के सासंद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को जन्मदिन की बधाइयों का ताँता लगा।  प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश के नागरिक तक। उनका  जन्म अजय मोहन बिष्ट के रूप में 5 जून 1972 को उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गाँव में हुआ था। 1996 के लोकसभा चुनाव में महंत अवेद्यनाथ के चुनाव का संचालन किया. वर्ष 1998 में गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ ने इन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया  यहीं से 26 साल के उम्र में लोकसभा चुनाव जीतकर इनके राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई. इन्‍हेंं सबसे कम उम्र का सांसद होने का गौरव भी प्राप्‍त हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2017 का राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 26 मार्च 2017 को उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी एक छवि दक्षिणपंथी लोकलुभावन हिंदुत्व फायरब्रांड के रूप में भी  है।