14 दिसंबर 2018

अभि‍व्‍यक्‍ति‍यों में पीछे नहीं हैं स्कूलों की कि‍शोरि‍यां

सगीर फाति‍मा गर्ल्‍स इं.कॉलेज ने जीती छठवीं गोमती देवी चल जयंती
राम चन्‍द्र सर्राफ गर्ल्‍स कॉलेज में संपन्न हुई  वाद वि‍वाद
प्रति‍योगि‍ता के वि‍जेता व नि‍र्णायक मण्‍डल
 फोटो :असलम सलीमी  
आगरा-गोमती  देवी चल वैजयंती (षष्‍ठम ) वाद- वि‍वाद प्रति‍योगि‍ता का आयोजन  राम चन्‍द्र सर्राफ गर्ल्‍स कॉलेज पीपल मंडी में हुआ।  जि‍समें सगीर फाति‍मा गर्ल्‍स इंटर कॉलेज के प्रति‍भागि‍यें ने अपनी सशक्‍त अभि‍व्‍यक्‍ति‍यों के माध्‍यम से चल वैजयंती हांसि‍ल की।  शतप्रति‍शत सरकारी अनुदान प्राप्‍त दस वि‍द्यालयों की इस प्रति‍योगि‍ता में वि‍द्यालयों के  वि‍द्यार्थि‍यों की पक्ष और वि‍पक्ष दोनों ही ओर से भागीदारी रही और अधि‍कांश के द्वारा  वि‍षय सीमा में रहते हुए सारगर्भि‍त अभि‍व्‍यक्‍ति‍यां कीं गयीं । 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्‍याति‍थि‍ पूर्व न्‍यायधीष सुरेश सिंह यादव ने कर वाद विवाद प्रति‍योगि‍ता को मंथन और चि‍ंतन का सशक्‍त माध्‍यम बताया।  अन्‍य वि‍शि‍ष्‍टजनों के रूप में ‍
मौजूद सवैश्री अमीर जाफरी एडवोकेट, इंजीनि‍यर सुरेन्‍द्र बंसल, श्रीमती वीणा चन्‍द्रा अध्‍यक्ष 'सुर आनन्‍द वि‍द्यालय की प्रबंधि‍का आदि‍ ने मां स्‍रस्‍वती के सम्‍मुख द्वि‍प प्रज्‍वलि‍त कर कार्यक्रम का शुभारंभ कि‍या।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रम कुमारी सेंगर के द्वारा कि‍या गया, प्रधानाचार्य श्रीमती नरलम चतर्वेदी द्वारा अति‍थि‍यों को धन्‍यवाद ज्ञापि‍त कि‍या गया। डा अनुराधा गुप्‍ता, डा डि‍म्‍पि‍ल शर्मा श्रीमती श्रुति‍ सि‍न्‍हां डा शि‍ल्‍पा शर्मा आदि‍ वि‍शि‍ष्‍ठ जन प्रति‍योगि‍ता के नि‍र्णायक मंडल में शामि‍ल थे।
 सगीर फाति‍मा गर्ल्‍स इं.कालैज को चल बैजयंती, सगीर फाति‍मा गर्ल्‍स इं.कॉलेज की कु तैणा को प्रथम पुरुस्‍कार, सगीर फाति‍मा गर्ल्‍स इंटर कॉलेज की ही कु.अलीशा को द्वि‍तीय पुरुस्‍कार, सनातन धर्म गर्ल्‍स इंटर कॉलेज को तृतीय पुरुस्‍कार प्रदान कि‍ये गये।इस अवसर पर डा भी राच अम्‍बेडकर वि‍ वि‍ के समाज वि‍ज्ञान इंस्‍टीटयूट पूर्व डयरैक्‍टर डा ब्रजेश चन्‍द्रा प्रबंधन की ओर से खासतौर से मौजूद रहे।