भोपाल। कांग्रेस की मध्य प्रदेश में जीत तो हुई किन्तु एक नया आंतरिक विवाद आरम्भ हो गया। पार्टी के 11 विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। बताया जाता है कि इन 11 विधायकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया जाता है तो वे सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे। बतादें 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को 114 सीट मिली है, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली हैं। कमलनाथ को मुख्य मंत्री बांये जाने से सिंधिया के करीबी विधायक खुश नहीं हैं। यदि ये 11 विधायक सरकार के विरोध में मतदान करते हैं तो स्थिति बड़ी गंभीर बन सकती है।
