30 अक्तूबर 2017

स्विस जोड़े पर हुए आक्रमण पर आरोपियों के परिवारों को भारी खेद

आगरा। स्विट्जरलैंड के युवा जोड़े पर हुए फतेहपुर सीकरी आगरा में हुए आक्रमण में शामिल  तीन आरोपियों के परिवार ने  माफी की गुहार लगाई है। ये तीन आरोपी  नाबालिग हैं। शेष दो आरोपियों राहुल व पंकज को जिला जेल भेज दिया गया है। जबकि तीन नाबालिग  किशोरगृह में बंद हैं। नाबालिग आरोपियों के परजनों ने इस घटना पर पछतावा प्रगट किया। 12 वर्षीय किशोर जिसके  पिता की मौत हो चुकी है,की  मां का कहना है कि वह अपने  दोस्तों के साथ गलती कर बैठा। एक  दूसरे आरोपी  पंकज के भी पिता की भी  मौत हो चुकी है। उसकी मां सोनदेई अपने पुत्र को नाबालिग बता रही  है, जबकि पुलिस ने उसको जेल रवाना कर दिया  है। माँ को इस  घटना पर भारी दुख है। अन्य आरोपी  राहुल के पिता ने अपने पुत्र  को निर्दोष बताकर प्रशासन से छमा करने  की मांग की है।