डोमेस्टिक फ्लाइट्स में भी यात्रियों को पासपोर्ट या आधार कार्ड दिखाना आवश्यक हो सकता है। सुरक्षा को देखते हुए सरकार इसे दो तीन महीने के भीतर लागू करने का विचार कर रही है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों अनुसार वर्तमान परिस्थितिओं को देखते हुए यात्रियों की पहचान बेहद जरूरी हो गई है। बताया जाता है साथ ही सरकार नो फ्लाई लिस्ट भी बना रही है। इसके अंतर्गत हर तरह के अपराध के लिए अलग-अलग समयावधि का हवाई यात्रा पर प्रतिबंध निर्धारित किया जायेगा। हाल ही में रविंद्र गायकवाड़ द्वारा एयर कर्मचारी हे साथ किये दुर्व्यवहार की घटना को देखते हुए इसकी बेहद जरूरत महसूस होने लगी है।नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस सम्बन्ध में लोगों से सुझाव मांगेगा।
