8 अप्रैल 2017

वाशिंगटन में भारतीय मूल के विक्रम की गोली मारकर हत्या

डोनाल्ड ट्रंप जबसे अमरीकी राष्ट्रपति बने हैं तबसे  भारतीय मूल के लोगों के प्रति रेसिस्ट हमले के घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी  हाल ही में एक और घटना वाशिंगटन में घटी जिसमें 26 साल के होशियारपुर के रहने वाले  भारतीय युवक  विक्रम जारयाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। भारतीय  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस सम्बन्ध में वह  भारत की  जांच एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं । बता दें इससे पूर्व   कंसास, साउथ कैरोलिना और केंट शहर में भी  भारतीय नागरिकों की हत्याएं हुईं थीं। बताया जाता है इन लगातार हत्याओं से भारतीय समुदाय में डर का वातावरण पैदा हो रहा है।