5 मार्च 2017

नागरिक चाहें तो ताज सिटी बन सकता है खूबसूरत साफ सुन्दर शहर

आगरा।इंडिया राइजिंग सफाई के प्रति  लोगों का दृष्टिकोण बदलने के लिए  हर सप्ताह ताज सिटी मेंस्वच्छता,जागरूकता व सौन्दर्यकरण अभियान  चलाती  है। युवाओं का यह ग्रुप आगरा में  खुले डंप कचरा ,दीवारों के दाग और शहर की पखडंडीयां साफ़ करने में पूरी मेहनत करता  है।इंडिया राइजिंग के संस्थापक डॉ आनंद राय  चाहते हैं  कि आगरा के  नागरिक शहर के प्रति अपनी  जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करें। उन्हें  विश्वास है कि यदि शहर के  नागरिक चाहें तो वे  अपने शहर के  बदसूरत रूप को खूबसूरती में बदल सकते हैं। अपनी सफाई की श्रृंखला में  इंडिया राइजिंग के युवा युवतियों ने  ताज सिटी
की मुख्य सड़क भगवान टाकीज - दीवानी चौराहा के बीच  अभियान चलाया। इस  अभियान में टीम के सदस्यों ने क्षेत्र में नगर निगम के सहयोग से भली प्रकार स्वच्छता की व वहाँ पड़े मूत्र को अच्छी तरह धुलवाया व आवश्यक्तानुसार रंग रोगन कर क्षेत्र को बहुत ही मनोरम बना दिया। साथ ही  नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस अभियान में सीमा गुप्ता, निशा गुप्ता, रजनी अगरवाल, अजिता गुप्ता, चारू, सपना पाठक, अदिति कात्यायन, वंदना कक्कड, गुंजन गोयल, अजित चौहान, अर्पित पालीवाल, विकास जैन, अश्वनी शल्या, तेजेंद्र सिंह, विवेक शर्मा, आयुष अगरवाल, लालाराम तेनगुरिया, रोहित सिंह, नवीन, जॉनी, सलमान खान, तनूप गर्ग, अर्पित पालीवाल, अनिल कपूर, सौरभ गांगिल, हिमांशु अगरवाल व डॉ. बलराम कान्त आदि  शामिल हुए।