डोनाल्ड ट्रम्प सात मुस्लिम देशों के लोगों की अमरीकी यात्रा बैन के मामले में कोर्ट से मात खाने के बाद भी शांत नहीं बैठे हैं। बताया जाता है वह इस बैन को लागू करने के लिए फिर से नया एक्सेक्यूटिव आर्डर लाने वाले हैं। ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही सात मुस्लिम देशों के लोगों की अमरीकी यात्रा पर बैन लगा दिया था। जिसका दुनिया भर में जमकर विरोध किया गया था। लंदन पेरिस से लेकर दुनिया भर के तमाम देशों की राजधानियों में अमरीकी दूतावास के सम्मुख जबरदस्त प्रदर्शन भी हुए थे। इस सबके बावजूद डोनाल्ड ट्रम्प हारने वाले नहीं दिखते हैं। वह कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की तैयारी कर रहे हैं।
