अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ट्रम्प और प्रेस के बीच तनाव कम होते नज़र नहीं आ रहा है। ट्रम्प ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ वार्षिक रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे, जबकि वाइट हाउस की यह पुरानी परंपरा है । इस बात की घोषणा उन्होंने अपने एक ट्वीट में की । इस वर्ष यह रात्रिभोज 29 अप्रैल को होना है । ट्रम्प ने अमरीकी मीडिया को देश का असली दुश्मन होने का आरोप लगाया था । न्यूयॉर्क टाइम्स , सीएनएन और बीबीसी के संवाददाताओं को ऑफ कैमरा व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में शामिल होने से भी ट्रम्प ने इंकार कर दिया था।
