19 फ़रवरी 2017

पटना से तिहाड़ जेल पहुंचे विवादास्पद राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन

विवादास्पद राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को   तिहाड़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। शहाबुद्दीन  को भारी  सुरक्षा के बीच ट्रेन द्वारा पटना  सेंट्रल जेल से  दिल्ली  लाया गया। सुप्रीम कोर्ट बेंच  के 15 फरवरी के आदेश के बाद 30 पुलिस कर्मियों का एक सशस्त्र दल ने शहाबुद्दीन को   तिहाड़ जेल में  स्थानांतरित किया । म्रतक पत्रकार राजदेव  रंजन की विधवा पत्नि आशा देवी ने शहाबुद्दीन को तिहाड़ जेल में  शिफ्ट करने के लिए  शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। एक अन्य व्यक्ति चंद्रकेश्वर  प्रसाद, जिसके  दो बेटों की मौत हो गई थी  ने  भी शहाबुद्दीन को  बिहार के बाहर स्थित किसी अन्य  जेल में स्थानांतरित करने की मांग की थी।