विश्व युद्ध के दौरान एडोल्फ हिटलर द्वारा इस्तेमाल किया गया एक टेलीफोन इस सप्ताह के अंत में अमेरिका में नीलाम किया जा रहा है। नीलामी घर के अधिकारी, बिल पैन ने कहा कि इसी फोन द्वारा हिटलर ने वे आदेश दिए थे जिसमें युद्ध के दौरान तमाम लोगों की जान चली गई थी ।इस फोन का रंग लाल है जिसपर नाजी नेता के नाम अंकित है। यह फोन 1945 में सोवियत सैनिकों को बर्लिन बंकर में मिला था। बाद में उन्होंने इसे ब्रिटिश अधिकारी सर राल्फ राइनर को यादगार के रूप में भेंट कर दिया था ।
