19 फ़रवरी 2017

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भारतीय फिल्म 'न्यूटन' को मिला कला सिनेमा इनाम

राजकुमार राव की ‘न्यूटन' को 67वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में कला सिनेमा का पुरस्कार मिला है। यह फिल्म मध्य भारत के संघर्ष में डूबे जंगल में इलेक्शन ड्यूटी पर लगे एक  नौसिखिये क्लर्क पर बनाई गई है। इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात यह क्लर्क  स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान का संचालन करने की अपनी पूरी कोशिश करता है। यह फिल्म राजनीति पर व्यंग लेते हुए बनाई गई है। अमित मासुरकर के डायरेक्शन में बनी ‘न्यूटन' में राजकुमार राव और अंजलि पाटिल ने मुख्य कलाकार के रूप में कार्य किया है।राव ने बताया कि यह फिल्म फिल्म 2017 के मध्य में रिलीज होगी। फिल्म डायरेक्टर ने कहा कि राजकुमार राव ने क्लर्क का चरित्र बखूबी से निभाया है।बर्लिन फिल्म महोत्सव के फोरम खंड में 43 फिल्मों का स्क्रीनिंग किया गया था।