जनवरी माह में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 16.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति अनुसार जनवरी में विदेशी पर्यटकों की संख्या 9.83 लाख थी।इस वर्ष जनवरी में एक लाख 52 हजार विदेशी पर्यटक ई-वीजा लेकर भारत आये। जबकि पिछले वर्ष जनवरी में 88 हजार विदेशी ई वीसा पर भारत आये। ई वीसा में 72 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई । ई-वीजा की सुविधा होने से विदेशी टूरिस्टों को भारत आने में आसानी हो गई है । जनवरी 2017 से देश में विदेशी पर्यटकों का आगमन और ई-वीजा सुविधा का लाभ उठाने वाले विदेशी पर्यटकों का मासिक ब्यौरा पेश किया जाएगा।ब्रिटेन के 22.9 प्रतिशत सबसे ज्यादा टूरिस्टों ने ई वीसा का लाभ उठाया।
