11 फ़रवरी 2017

बैंकें सस्ता कर्ज दें - उर्जित पटेल

आर बी आई  गवर्नर उर्जित पटेल बैंकों से  कर्जों पर ब्याज दरों को कम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बैंकों के पास जो भारी मात्रा में  नकदी जमा हुई  है उससे निश्चित रूप से उन्हें लोन देने के  इंटरेस्ट रेटों  में  कटौती करनी चाहिए। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने  बैंकों के लोन  की दर में कटौती की गुंजाइश पर भारी जोर दिया।  पटेल ने  कहा कि लोन  पर इंटरेस्ट रेट  में औसत कटौती काफी कम रही है। इस स्थिति  में मुझे  लगता है कि ब्याज दरों में और कटौती की कुछ गुंजाइश है। वर्तमान में  रिजर्व बैंक ने मौद्रिक समीक्षा में रेपो दर को 6.25 प्रतिशत तथा रिवर्स रेपो दर को 5.75 प्रतिशत बनाये  रखा है।