29 जनवरी 2017

गठबंधन अबभी नहीं उतर पा रहा मुलायम के गले से

कहा मैं चुनाव प्रचार नहीं करूँगा 

गठबंधन  मुलायम के गले से अबभी नहीं उत्तर रहा है। वह अब भी नाराज़ चल रहे  हैं। मुलायम का मानना है कांग्रेस से गठबंधन अखिलेश की बहुत बड़ी भूल है। सपा अकेले ही चुनाव जीतने में पूरी तरह सक्षम थी। उन्होंने कहा कांग्रेस के साथ गठबंधन के मैं पहले भी खिलाफ में था और अब भी इसके खिलाफ हूँ। मुलायम ने कहा में चुनाव प्रचार में किसी भी हालात में नहीं जाऊंगा। अपने पुत्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमारे नेताओं के टिकट काट दिए। जिससे में कतई खुश नहीं हूँ। मुलायम सिंह पार्टी के संस्थापक रहे हैं। किन्तु अब पार्टी में बिलकुल नहीं चल पा रही है। बताया जाता है मुलायम के बयान के कारण अखिलेश पत्रकारों से बचने की कोशिश करते रहे।