अखिलेश यादव ने अपनी एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने 500 और 1000 के नोट बंद कर देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुँचाया। अखिलेश ने लोगों को आगा किया कि मन की बात करने वाले इस तरह के लोगों से सावधान रहें। उन्होंने आरोप लगाया नोट बंदी से सबसे अधिक परेशानी गरीब जनता की उठाना पड़ी। कोई अमीर आदमी नोट बदलने वालों की लाइन में नहीं दिखा, वहां ज्यादातर गरीब आदमी थे। सपा कांग्रेस गठबधन से गुस्सा चल रहे अपने पिता के सम्मान में अखिलेश ने कहा कि यदि हमारी सरकार बनेगी तो सबसे ज्यादा अगर गर्व से किसी का सिर ऊंचा होगा, तो मेरे पिता नेता जी का।
