अन्य पार्टियों से पैसे लें मगर वोट आम आदमी पार्टी को ही दें वाले दिए गए अरविंद केजरीवाल के बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें चेतावनी दी थी। केजरीवाल ने आयोग की इस चेतावनी को असंवैधानिक और ग़लत बताते हुए कोर्ट में जाने की धमकी दी थी। आम आदमी पार्टी के प्रमुख ने कहा था गोवा में एक चुनावी रैली के दौरान मतदाताओं से अपील की थी कि वे कांग्रेस और बीजेपी से पैसे लें मगर वोट आप को दें।केजरीवाल ने मीटिंग में कहा था, यदि कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार पैसे देते हैं तो मना मत कीजिए, उसे ले लीजिए क्योंकि यह आपका पैसा है, लेकिन जब वोट देने की बारी आती है तो आम आदमी पार्टी उम्मीदवार के सामने वाला बटन ही दबाइए।
