20 जनवरी 2017

कश्मीरी पंडित फिर से अपने घरों में लौट सकेंगे

कश्मीरी पंडित फिर से  घाटी में बापिस जा सकेंगे। जम्मू-कश्मीर के विधान सभा द्वारा  पारित प्रस्ताव विधान परिषद् ने भी सर्वसम्मति से पास कर दिया। बीजेपी के लिए कश्मीर  घाटी में विस्थापित कश्मीरी पंडितोंकी वापसी का मुद्दा प्रमुख रहा है।2015 में विस्थापितों की वापसी और पुनर्वास के लिए, प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत कश्मीरी पंडितों के लिए, वित्तीय सहायता के अलावा 3 हज़ार अतिरिक्त सरकारी नौकरियों की घोषणा  की गई थी। आशा की जा रही है कि इस  प्रस्ताव का सही ढंग से अमल भी होगा और 27 साल बाद ही सही, कश्मीरी पंडितों को न्याय प्राप्त हो  सकेगा।सभी राजनीतिक दलों ने इस प्रस्ताव के पारित होने का  स्वागत किया है। प्रदेश में चुनाव से पहले जारी अपने विज़न डॉक्यूमेंट में मोदी सर्कार  ने भी कश्मीरी पंडितों के लिए इंसाफ़ और सम्मानजनक पुनर्वास प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा  था।