समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच बात नहीं बन सकी। कांग्रेस द्वारा मांगी 120 सीटें को सपा ने देने से मना कर दिया। अब दोनों ही पार्टियां अपने बल पर चुनाव लड़ेंगी। बताया जाता है अखिलेश यादव कांग्रेस को सिर्फ 80 से 100 तक सीट देना चाहते थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद सपा के साथ गठबंधन को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में नजर आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को जड़ से साफ करना चाहती है। उ प्र कांग्रेस अध्य्क्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस सारी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करते हुए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
