31 जनवरी 2017

भाजपा के स्टार प्रचारक डा महेश शर्मा से आगरा को परहेज

--'शैडो एम एल ए' व्यवस्था प्रचारित की जायेगी
पार्षद शिरोमणी सिंह और अनिल शर्मा ने पत्रकारों केे माध्‍यम
 से बतायीं आगरा की जरूरतें                :-फोटोअसलम सलीमी

आगरा: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल  डॉ महेश शर्मा को शायद ही कोई आगरा में , मजबूती से चुनाव लडने वाला अपनी प्रचार सभा में बुलाना चाहे, यह कहना है आगरा सिविल सोसायटी महासचिव  अनिल शर्मा का जो कि चाय पर आगरा के विकास को लेकर चर्चा के दौरान 'ताज सिटी की एयर कनैक्टिविटी विषय पर बोल रहे थे.उन्होंने
 कहा कि केन्द्रीय नागरिक उडडयन राज्य मंत्री के रूप में श्री शर्मा ने आगरा के गीनफील्डि एयरपोर्ट प्रोजेकट की दिशा में शुरू हो चुकी पहल पर जो पेंच फंसाया है उसी के परिणाम स्वरूप आगरा  नागरिक उडडयन क्षेत्र की जरूरी सुविधाओं से अब तक बंचित है।
श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की  दिलचस्पी केवल यहां की पर्यटन क्षमता के दोहन करने भर तक सीमित है, वह यहां के टूूरिस्टों को ताजमहल से सीधे इटावा और सैफई लेजाना चाहते हें।
सिविल सोसायटी के अध्य्क्ष डा शिरोमणी सिंह ने कहा कि यमुना नदी में नाव चलवाने जैसी मजााकेंं  बन्द की जानी चाहिये, आगरा पीने के पानी की समस्या के गंभीर दौर से गुजर रहा है। जो भी सरकार आये उसे सिकंदरा जलकल के संचालन के लिये नियमित सरकारी स्टाफ नियुक्त करना चाहिये। वर्तमान में जलकल का संचालन प्राईवेट कंपनी कर रही है, भरपूर पैसा लेने के बावजूद वह शहरवासिियोें को पानी की पर्याप्‍त सप्‍लाई नहीं कर पा रही है।

 चर्चा के दौरान भोपाल के 'भारत भवन' के समतुल्य व्यवस्थांओं से युक्त आगरा में एक कल्चचर सैंटर भी बनाये जाने की जरूरत भी बतायी गयी। विचार उपरांत तय किया गया कि  चुनाव के बाद सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा,  एक दबाव समूह के रूप में अपनी गतिशीलता जारी रखेगी.साथ ही विधायकों की तंद्रा भंग करते रहने के लिये शैडो एम एल ए (जनप्रतिनिधि) का रोल सिस्टम प्रचारित करेगी । प्रेस वार्ता में - डॉ रमेश चन्‍द्र शर्मा- पूर्व अद्यक्ष इतिहास विभाग सेंटजोन्सव कॉलेज आगरा; राजीव सक्सेना- अद्यक्ष अमृता विद्या -एजुकेशन फॉर इमोर्टल सोसायटी , श्री राफतुल्लाह -पार्षद आगरा नगर निगम, श्री भुवेश श्रोतिया, सुश्री कान्ति नेगी, आदि उपस्थिात थे।