अखिलेश के चाचा शिवपाल ने 11 मार्च के बाद नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। यह घोषणा शिवपाल ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद की। शिवपाल सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।उन्होंने ऐलान किया कि वह अखिलेश यादव द्वारा निकाले गये या बागी हुए उन समाजवादी नेताओं के पक्ष में प्रचार करेंगे, जो चुनाव मैदान में उतरे हुए हैं। शिवपाल ने इस बात की भी घोषणा की कि जो लोग किन्हीं कारणवश समजवादी पार्टी से अलग हो गये हैं, उन्हें अपनी नयी पार्टी में शामिल करेंगे। उन्होंने मज़ाक में कहा अखिलेशजी सरकार बनालो और हम 11 मार्च के बाद पार्टी बनाएंगे। बात साफ है वह इंतजार कर रहे हैं चुनाव के परिणामों का। उसके बाद शायद मुलायम सिंह की मदद से मैदान में कूदें।
