31 जनवरी 2017

राहुल और अखिलेश अपने वायदों का पिटारा खोलेंगे ताज सिटी में

राहुल और अखिलेश  तीन फरवरी को  एक साथ मंच से बोलेंगे ताज सिटी  आगरा में। आगरा की जनता अबतक यहाँ ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सरकार के  झूठे वायदों से अखिलेश यादव से नाराज़ चल रही है। यहाँ की जनता इंतज़ार में है कि इस सम्बन्ध में ये दोनों नेता जन सभा में  क्या कहते हैं। इससे पहले  29 जनवरी को राहुल और अखिलेश ने एक साथ  प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर चुके हैं। रोड शो भी एक साथ किया था।  राहुल गांधी ने इस  गंठबंधन को गंगा और यमुना का संगम कहा  था और कहा कि अखिलेश के साथ राज्‍य में विकास की धारा बहाएंगे। और अखिलेश यादव ने कहा था हमदोनों एक दूसरे को बहुत  समय  से जानते हैं और हम राज्य के  लिए एक  साथ काम करेंगे और प्रदेश को विकास के रस्ते  पर ले जायेंगे।