27 जनवरी 2017

कृष्णमृग शिकार के केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और अन्य लोगों के बयान रिकॉर्ड

जोधपुर। कृष्णमृग के  अवैध शिकार के मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और सैफ अली खान के साथ अन्य आरोपी जोधपुर की अदालत के समक्ष पेश हुए।आरोपियों के 19 साल पुराने इस अवैध शिकार के मामले में  बयान रिकॉर्ड किये गए।इस मामले में अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी ।सलमान खान एक साथी कलाकारों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और तब्बू इस  अवैध शिकार मामले में आरोपी है।अदालत ने  उनसे  25 जनवरी को उपस्थित होने के लिए कहा था।