27 जनवरी 2017

अखिलेश यादव चुनाव में खड़े होकर नहीं लेंगे रिस्क

अखिलेश यादव  विधान चुनाव में उम्मीदवार नहीं होंगे। यह बात पार्टी ने साफ कर दी है। वह एम एल सी हैं और एम एल सी ही बने रहेंगे।शायद वह  चुनाव में खड़े होकर  रिस्क नहीं  लेना चाहते हैं।  अखिलेश अपनी  पार्टी के  प्रचार में सक्रीय रहेंगे। कांग्रेस के साथ  गठबंधन के बाद अब उनका निशाना बी जे पी और बसपा पर जारी है। हाल ही की कुछ  रैलियों में अखिलेश ने भाजपा  पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रधानमंत्री  मोदी पर आरोप लगाया है कि वह देश में अच्छे दिन का वादा कर चुनाव जीते और नोटबंदी के रास्ते देश को पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में इतिहास बनेगा और सपा कांग्रेस मिलकर दोबारा बहुमत की सरकार बनाएंगी। सपा की साइकिल को हाथ मिलने से साइकिल और तेज दौड़ेगी।