27 जनवरी 2017

पंजाब के वोटरों को अपने वायदों के चंगुल में फंसाते केजरीवाल

आम आदमी पार्टी वोटरों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए  वादा किया  है कि  बोर्ड की परीक्षा से पहले छात्रों के लिए मुफ्त लैपटॉप, कैंटीन में सिर्फ पांच रुपए में खाना ,सस्ती बिजली और संपत्ति कर समाप्त कर देगी। लेकिन ये वायदे वास्तविकता से परे नज़र आते हैं। आप ने यह भी वायदा किया है कि यदि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो  किसानों को 2018 तक  ऋण मुक्त कर दिया जायेगा । घोषणा पत्र में यह भी  कहा गया  है कि 25 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे ।पार्टी  सभी ड्रग एडिक्ट्स  को  6 महीने के भीतर पुनर्वास कराएगी और  राज्य को ड्रग फ्री बनाया जाएगा। पार्टी ने यह भी  आश्वासन दिया है कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो  मंत्रियों के वाहनों से  लाल बत्ती हटा दी जायेगी।