अब कांग्रेस जुटेगी अपने संगठनात्मक चुनाव में
--निर्वाचन आयोग ने कहा कि 30 जूनतक पार्टी के चुनाव हों
नई दिल्ली| मुख्य चुनाव आयुक्तएकओरजहां आगरा में पांच राज्यों के विधान सभाई चुनाव तैयरियों की
समीक्षा कर रहे थे वहीं आयोग के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से कांग्रेस कहा जा रहा था कि पार्टी का संगठनात्मक चुनाव करवाये।आयोग की ओर से कहा गया है कि पार्टी से 30 जून तक संगठन के चुनाव जरूर करवाये।पार्टी तीन बार संगठनात्मक चुनाव टाल चुकी है। तीसरी बार चुनाव एक साल के लिए टालने की उसकी अर्जी नामंजूर करते हुए आयोग ने 15 जुलाई तक पदाधिकारियों की सूची देने को कहा है। सितंबर 2015 से कांग्रेस दो बार संगठन चुनाव आगे बढ़ाने का आग्रह कर चुकी है। आयोग ने उससे कहा है कि अब और चुनाव टाले नहीं जाएंगे।
आयोग के चुनाव टालने की अनुमति नहीं देने के साथ माना जा रहा है कि पांच राज्यों के मार्च में चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो सकती है।