आगरा: महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस के अवसरपर
![]() |
| स्वतंत्रता सेनानी चिम्मन लाल जैन केसानिध्यमें कांग्रेस पार्षद श्रोमणी सिंह ने चर्खा चलाया :फोटोअसलम सलीम |
आगरा सिविल सोसायटी के अध्यक्ष एवं पार्षद डा शिरोमणी सिंह ने कहा कि कष्टकारी है कि एक ओर हम शहर के चौराहों के सौन्दर्यीकरण की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महानगर के मुख्य चौराहों पर लगी प्रितमाओ के खंडित होने पर बदलवाने तक के लिये श्री चिम्मन लाल जी जैसे अट्ठानवें (98 साल) वर्ष के स्वतंत्रता सेनानी उम्र को
सत्यग्रह करना पड रहे हैं।
सत्यग्रह करना पड रहे हैं।
आगरा दक्षिण विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रामरज यादव ने कहा कि भारत माता की प्रतिमा के प्रति जनभावनाओं को दृष्टिगत सरकार तुरंत ठीक करवाये। सिविल सोसायटी के सैकैट्री अनिल शर्मा ने कहा कि सिविल सोसायटी इस मुददा सीधा जनता से जुडा हुआ है.दुर्भाग्य है कि प्रदेश सरकार इसे अनदेखा कर रही है।
सूर स्मारक मंडल के सचिव श्री भुवनेश श्रोत्रिय ने कहा कि भारत आस्थाओं और विविध विचार धाराओं का देश है सरकारीतंत्र को जरूरत पडने पर खुद आगे आना चाहिये अन्यथा सांप्रदायिक ताकतें इस प्रकार की स्थितियों का दुरोपयोग करने गते हैं।
इस अवसर पर शहर के और भी अनेक बुद्धिजीवी उपस्थित थे किन्तु एक राजनैतिक दल के प्रत्याशी तथा उनके सहयोगी दल से संबधित नगर निगम पार्षद उपस्थित नहीं थे जिन्हें सिविलसोसायटी की ओर से इस अवसरपर खासतौरसे आमंत्रित किया गया था।
उपस्थित नागरिकों के द्वारा श्री चिम्मन लाल से आग्रहकिया गया कि मतदान सहजता के साथ हो सके इसलिये अनशन को स्थगितकर दें। इस पर श्री चिम्मन लाल जैन ने कहा कि उनका आंदोलन व्यक्तिगत सत्याग्रह है, मतदान करने से न तो उन्होंने किसीको रोकाहै और नहीं वह किसी से ऐसा करने को कहने वाले हैं।
