भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी।दूसरी सूची में 155 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पूर्व पहली सूची में 149 प्रत्याशियों के नाम पार्टी द्वारा घोषित किये जा चुके थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता ह्रदय नारायण दीक्षित को भगवन्त नगर से, कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुई राज्य की वरिष्ठ नेत्री रीता बहुगुणा जोशी को लखनऊ कैन्ट से ,जबकि लखनऊ मध्य से बसपा से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक को उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह नोयडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने सपा द्वारा घोषणा पत्र पर कई प्रश्न खड़े किये।
