पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वह बाहर मेक इन इंडिया का प्रचार कर रहे हैं और देश में हेट इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। थरूर अपनी नई किताब एन एरा ऑफ़ डार्कनेस के प्रचार के अवसपर पर कलकत्ता में बोल रहे थे। उनका आरोप है कि भारतीय निवेशक भारत की जगह विदेशों में अपना पैसा लगाना बेहतर समझ रहे हैं। जबकि प्रधानमंत्री मोदी विदेशों में भारत में निवेश करने का प्रचार कर रहे हैं। थरूर की इस किताब का विमोचन दो मार्च को लन्दन में होगा। थरूर २००६ में सयुंक्त राष्ट्र के महासचिव पद की दौड़ में भी शामिल थे। उनकी कई किताबें दुनिया में बेस्ट सेलर रही हैं।
