आरबीआई ने एटीएम से पैसे निकालने की सीमा को ख़त्म करने की घोषणा कर दी है। यह आदेश 1 फरबरी से लागू हो जायेगा। करेंट एकाउंट से भी नगद निकासी की सीमा को प्रभाव से हटा दिया गया है। करेंट एकाउंट को लेकर ये आदेश 30 जनवरी, 2017 से ही लागू हो गया है।भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी आदेश के बाद अब 1 फरवरी, 2017 से सभी बचत खातों से एटीएम के जरिए एक बार में ही 24 हजार रुपये ड्रा कर सकते हैं। सेविंग एकाउंट से हफ़्ते में सिर्फ 24 हजार रुपये निकासी की सीमा को लेकर कोई आदेश नहीं हुआ है।रिज़र्व बैंक ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों के बीच कैशलेस व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने के आदेश दिए हैं।
