बताया जा रहा है कि कांग्रेस 105 सीटें लेकर सपा के साथ गंठबंधन कर चुकी है। इस गंठबंधन को बनाने में प्रियंका गाँधी का रोल महत्वपूर्ण बताया जाता है। कांग्रेस 100 से अधिक सीटें लेने के लिए अड़ी पड़ी थी। आखिर अखिलेश यादव ने पांच सीटें और देकर सौदा कर ही डाला है। अखिलेश यादव कहाँ की सीटें काटकर कांग्रेस की सीटें बढ़ा रहे हैं, यह कहना मुश्किल है। लगता है कांग्रेस को सीटें देने के लिए मुलायम सिंह के कुछ उम्मीदवारों के नाम साफ़ कर दिए हैं । इस गंठबंधन से प्रदेश के विभिन्न शहरों में कैंडिडेट्स के बीच आपस में विद्रोह बढ़ने को नहीं नाकारा जा सकता है। कहा जा सकता है कि मोल-भाव में कांग्रेस को काफी हद तक सफलता भी मिली है, लेकिन एक समय यह बहुत नाज़ुक स्थिति में थी। शायद डिंपल और प्रियंका ने इसमें अहम् भूमिका निभाई हो।
