लखनऊ-उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कई स्थानान्तरण किये हैं राज्य में कई जिला पुलिस प्रमुखों सहित 70 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। इन भारी संख्या में किये तबादलों को अखिलेश सरकार द्वारा चुनाव पूर्व के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। राज्य के 75 जिले के बाहर 34 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। कई महानिदेशक रैंक के अधिकारियों के स्थानों में फेर बदल की गई है। अन्य जिलों, इलाहाबाद, अमेठी, मथुरा, फैजाबाद, और मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षकों में भी बदल की गई है।
