3 अक्टूबर 2016

भारतीय मूल की वैज्ञानिक अंजू प्रीत ने की थी अमरीका में ऑनलाइन याचिका

अमरीकी भारतियों  द्वारा पाकिस्तान को आतंकी राष्‍ट्र घोषित करने के लिए ऑनलाइन याचिका परअब तक 5 लाख हस्ताक्षर हो  चुके हैं। यह संख्या और बढ़ती जा रही है। यह याचिका जार्जटाऊन यूनीवर्सिटी की वैज्ञानिक हरियाणा की बेटी एवम कैंसर साइंटिस्ट  अंजू प्रीत द्वारा शुरू की गई थी। अब इस याचिका की ओबामा प्रशासन से उत्तर मिलने की अपेक्षा की जा रही है। व्हाइट हाऊस की वेबसाइट पर इस याचिका को काफी ख्याति मिल रही है। उम्मीद की जा रही है की इस पर दस लाख हस्ताक्षर जल्द ही पहुँच जायेगे। ‘वी द पीपल’ ऑनलाइन याचिका व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर  अमेरिकी लोगों  को एक खास मुद्दे पर प्रशासन के समक्ष अभियान के लिए एक मंच मुहैया कराने में सहायता करती  है।