3 अक्टूबर 2016

उ प्र में समाज़वादी पार्टी ने 14 सीटों पर अपने प्रत्याशी बदले

रानी पक्षालिका सिंह
लखनऊ।उ प्र विधानसभा चुनाव के लिए समाज़वादी पार्टी ने  21  प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है और  14 सीटों पर अपने प्रत्याशी भी बदले  हैं। आगरा की खैरागढ सीट से विनोद कुमार सिकरवार के स्थान पर रानी पक्षालिका सिंह को टिकट दिया गया है। टिकिट वितरण में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि मधुमिता हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि को नौतनवा से टिकट दिया है। पत्नी की हत्या के मामले में उनपर सीबीआई द्वारा  जांच की जा रही है। स्वच्छ छवि पर जोर देने वाले अखिलेश यादव द्वारा अमनमणि को टिकट देना चोंकाने वाला लगता है। साथ ही एनआरएचएम घोटाले में आरोपी मुकेश श्रीवास्तव को भी बहराइच से उम्मीदवार बनाया  है।