![]() |
| मराठी अभिनेता शशांक |
सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हज़ारे पर फिल्म सिने पर्दों पर आ गई है। फिल्म में अन्ना हजारे का किरदार मराठी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता शशांक ने किया है। फिल्म के डायलॉग और स्क्रिप्ट भी उन्होंने खुद लिखी है। अन्ना हज़ारे को ज़िंदगी में किन-किन चीजों से प्रेरणा मिली, किन-किन लोगों ने उन्हें प्रभावित किया, ये सारी घटनाएं फ़िल्म में दिखाई गई हैं।आरम्भ में वह इंडियन आर्मी में
सेवारत थे। इसके बाद उन्होंने लोगों के हित के लिए काम करना शुरू किया। वे लोगों को हमेशा अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरणा देते थे। बाबूराव हजारे के नाम से जाने वाले अन्ना ने अपनी बात मनवाने के लिए अनशन और श्रमदान का सहारा लिया। बाद में कैसे वो अन्ना हजारे के रूप में उभरे और लोकपाल बिल के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में कैसे उन्होंने सरकार से लड़ाई लड़ी, ये सारी चीजें फिल्म में बहुत आकर्षक तरीके से निर्देशक ने दिखने की कोशिश की है।