सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने यह बात साफ की कि प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री विधायक दल और पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा चुना जायेगा। प्रेस के लोगों से बात करते हुए सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा यह आपका नहीं हमारा काम है। उन्होंने यह बात भी साफ करदी कि यादव परिवार में किसी प्रकार का विवाद या झगड़ा नहीं है। मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार
पूरी तरह से मज़बूत है और तीन पीढ़ी से हमारे परिवार में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। अब आप लोग मेरे परिवार में क्यों झगड़ा भड़काना चाहते हैं। मुलायम ने बताया कि पार्टी आज मेरी वजह से इस मुकाम पर पहुँच सकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव के पश्चात् ही मुख्य मंत्री के नाम की घोषणा होगी।