लखनऊ। मायावती विवाद में फंसे भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाती सिंह को प्रदेश महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द बोलने के मामले में दयाशंकर सिंह को निष्कासित कर दिया गया था। स्वाती सिंह को विधायक का टिकट देने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। स्वाती की नियुक्ति की सूचना भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन द्वारा दी गई। उनके पति दयाशंकर सिंह निष्काशन से पूर्व भाजपा के प्रदेश महासचिव थे। कई लोगों का यह भी कहना कि स्वाति को पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है। सांसद कौशल किशोर को भी अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्य्क्ष नियुक्त किया गया है।
